खाकी का असली जज्बा: परिवार से दूर रहकर राजपुर पुलिस ने जनता की खुशियों को दी पहली प्राथमिकता

देहरादून: रोशनी और उल्लास के पर्व दीपावली पर जहाँ एक ओर पूरा शहर अपने परिवारों के साथ जश्न में डूबा था, वहीं दून पुलिस के जवानों ने जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी ड्यूटी को ही अपना पहला परिवार और धर्म माना।
राजपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष (एसओ) पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने घर से दूर रहकर भी एक-दूसरे के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान पूरे थाने को भव्य रोशनी से सजाया गया और जवानों ने आपसी सौहार्द व उत्साह के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। त्योहार के इस व्यस्त माहौल में भी थाने के सभी जवानों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से निर्वहन किया।
अपने परिवार से कोसों दूर रहकर दूसरों के परिवारों की खुशियों और सुरक्षा की पहरेदारी करने वाले इन पुलिसकर्मियों का यह जज्बा वाकई सराहनीय है, जो खाकी की असली और सच्ची पहचान को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed