सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन, पैतृक गांव में ही रुकेंगे योगी आदित्यनाथ, कल हरिद्वार में होगा मां का अंतिम संस्कार

91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने अपने गांव पंचूर में आखिरी सांस ली। मां की निधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आ गए हैं। जिसके तहत वे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। जहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। बताया जा रहा है कि कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पौड़ी के यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वे कार से अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वे बेहद भावुक नजर आए।
सीएम योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम संस्कार के लिए कल सुबह 7 बजे पंचूर से हरिद्वार रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी सड़क मार्ग से लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उनकी मां के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां की जा रही है।
सीएम योगी की माता की उम्र 91 साल थी। जो पंचूर गांव में रहती थीं। अधिक उम्र होने की वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिस कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। खुद योगी आदित्यनाथ भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। उनका हाल चाल लिया था।
पौड़ी जिले में रहता है योगी आदित्यनाथ का परिवाररू गौर हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के निवासी हैं। उनका परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। अब उनकी मां का भी निधन हो गया है।
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने जताया दुखरू वहीं, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है।
ऋतु खंडूड़ी ने इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाबा सिद्धबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।
पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी बोले- मां का जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुखरू वहीं, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
विधायक राजकुमार पोरी ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड-

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। माँ का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है। उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
-नितिन नबीन, बीजेपी अध्यक्ष-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है। ​जीवन के किसी भी पड़ाव पर माँ का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त परिवार के साथ हैं। ​ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
-राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। बाबा केदार दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकसंतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। मेरी संवेदनाएँ परिवार के साथ हैं। ॐ शांति।
-सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड-

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। 91 वर्षों की सुदीर्घ जीवन यात्रा पूर्ण कर उनका देवलोक गमन अत्यंत भावुक कर देने वाला है। मुझे उनके पैतृक गाँव पंचूर में पूज्य माताजी से भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। उनका सरल, सहज एवं स्नेहिल व्यक्तित्व सदैव स्मृतियों में रहेगा।३
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
-मायावती, पूर्व सीएम, उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं व्यथित करने वाला है। मां का स्मरण मात्र जीवन में सहारा देने वाला भाव है; ऐसे में उनका अवसान एक अपूरणीय शोक है, जिसे किसी शब्द या सांत्वना से पूर्ण नहीं किया जा सकता। माता के स्नेह, संरक्षण और आशीर्वाद का अभाव हृदय को गहन रिक्तता से भर देता है। भगवान बद्रीदृकेदार जी से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठोर समय में धैर्य, शक्ति और सांत्वना प्रदान करें।
-रमेश पोखरियाल निशंक-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है। ऋतु खंडूड़ी ने इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाबा सिद्धबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ योगी जी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
-अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री और सांसद, गांधीनगर लोकसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed