पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर एचसीसी कर्मचारी की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

जोशीमठ। एसडीआरएफ जोशीमठ को जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) के माध्यम से 21 नवंबर 2026 की रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि पीपलकोटी क्षेत्र में एचसीसी कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर जवानों ने रात्रि के अंधेरे में नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी। 22 नवंबर को प्रातः एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पहाड़ी से गिरने के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुका था। एसडीआरएफ जवानों ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान मोहन लोहार, पुत्र बुद्धू लोहार, निवासी सोनितपुर, असम के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *