थर्ड वेव कॉफी’ ने हासिल की 275 कैफ़े की उपलब्धि, देहरादून में पहले कैफ़े के साथ उत्तराखण्ड में किया प्रवेश

इस लॉन्च के साथ ब्राण्ड देश के 29 मार्केट्स में पहुंचा, देश भर में अपनी मौजूदगी को बनाया और मजबूत
देहरादून। भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते कॉफी और फूड क्यूएसआर ब्रांड्स में से एक ‘थर्ड वेव कॉफी’ ने देहरादून की राजपुर रोड़ पर अपने पहले कैफे के लॉन्च के साथ उत्तराखण्ड में कदम रखा है। इस लॉन्च के साथ देश भर में ब्राण्ड के कैफ़ेज़ की संख्या 275 के आंकड़े को छू गई है, जो विभिन्न बाज़ारों में ब्राण्ड के तेज़ी से विस्तार को दर्शाता है। इस लॉन्च के साथ ब्राण्ड ने 29वें मार्केट में प्रवेश किया और उत्तर भारत में इसका फुटप्रिन्ट 79 कैफ़े तक पहुंच गया है। देहरादून में प्रवेश से पहले ब्रांड कोलकाता के साथ-साथ इस साल की शुरुआत में विशाखापत्तनम, जालंधर, लुधियाना, लखनऊ और कोच्चि जैसे कई टियर-2 बाजारों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है।
राजपुर रोड का यह कैफ़े ऐसे स्पेस के रूप में डिज़ाइन किया गया है जहाँ आप आराम कर सकते हैं, दोस्तों से मिल-जुल सकते हैं और अपने खास पलों का आनंद उठा सकते हैं। कैफ़े में ‘थर्ड वेव कॉफी’ की स्पेशलटी कॉफ़ी उपलब्ध होगी, जिसमें सिग्नेचर ब्रू और सिंगल-ओरिजिन कॉफ़ी शामिल हैं। इसके साथ ही, यहां आप आर्टीसनल बेक्स, क्विक बाइट्स और क्युरेटेड फूड ऑफरिंग्स का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। इस अनुभव को और भी खास बनाता है ‘क्रॉसवर्ड बुकस्टोर्स’, जो कॉफी के साथ साहित्य की दुनिया को भी एक ही छत के नीचे लेकर आया है। दिन भर के विभिन्न पलों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह कैफ़े उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कॉफ़ी ब्रेक लेना चाहते हैं, काम या पढ़ाई के लिए जगह ढूँढ़ रहे हैं, या बस किसी के साथ आराम से समय बिताना चाहते हैं। यहाँ ब्रांड के नए फ़ूड आइटम जैसे जिनमें बनी चाउ, सेवरी डैनिश और हेल्दी कुकीज़ भी उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर थर्ड वेव कॉफी के सह-संस्थापक अनिरुद्ध शर्मा ने ब्रांड की फूड पेशकश को लगातार बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा, “थर्ड वेव कॉफी में, हमारा मानना है कि एक संपूर्ण कैफे अनुभव तैयार करने में फूड इनोवेशन की अहम भूमिका है। आज के उपभोक्ता नए फ्लेवर, फॉर्मेट और फूड एक्सपीरियंस को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनकी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हम अपने मैन्यू में लगातार इनोवेशन करते हैं, नए आइडिया लाते हैं और सीजन के अनुसार ऐसे आइटम पेश करते हैं, जो हमारे मेन्यू में ताजगी और विविधता लाते हैं। उत्तराखंड में स्पेशलटी कॉफी, आर्टिसनल बेक्स और मॉडर्न डाइनिंग एक्सपीरियंस को लेकर बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए, इस क्षेत्र में हमारे लिए अच्छे अवसर हैं। हम अधिक से अधिक ग्राहकों को अपने मैन्यू से परिचित कराने और उन्हें ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं, जो फूड और कॉफी के प्रति हमारे जुनून को दर्शाते हों।
इस लॉन्च पर बात करते हुए थर्ड वेव कॉफी के सीईओ रजत लूथरा ने कहा, हमें खुशी है कि हम थर्ड वेव कॉफी का अनुभव उत्तराखण्ड में ला रहे हैं। दून वैली में बसा देहरादून छात्रों की बढ़ती आबादी के लिए जाना जाता है, साथ ही यहां पर्यटन क्षेत्र भी काफी सक्रिय है और युवा शहरी लोगों की भी बड़ी आबादी है। ऐसे में यह शहर आधुनिक कैफे अनुभव पेश करने का अवसर देता है, जहां लोग बेहतरीन कॉफी और खाने-पीने का आनंद ले सकें और एक-दूसरे से जुड़ सकें।
लूथरा ने आगे कहा, हम वित्तीय वर्ष 2027 तक 320 कैफे खोलने के अपने लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी विस्तार योजनाओं में हम मुख्य रूप से महानगरों, टियर-1 शहरों और उभरते टियर-2 मार्केट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करना चाहते है। हम नए क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले वहां की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं का बारीकी से आकलन करेंगे। हमारा पूरा जोर व्यवस्थित विस्तार, संचालन की दक्षता और स्थायी विकास पर होगा। अपने इन-हाउस फूड इनोवेशन लैब और अत्याधुनिक रोस्टरी के दम पर, थर्ड वेव कॉफी अपनी उन क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है जो विभिन्न बाजारों में इसके विस्तार में योगदान दे रही हैं। ये क्षमताएं ब्रांड को उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए नए विकल्प पेश करने में सक्षम बनाती हैं। उत्तराखंड में प्रवेश के साथ, थर्ड वेव कॉफी उभरते मार्केट्स में अपना विस्तार कर रही है। इसके जरिए, ब्रांड अपनी खास कॉफी रेंज, लगातार बेहतर होते फूड मेन्यू और एक अनोखे कैफे अनुभव को नए ग्राहकों तक पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed