सीएम ने किया दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव में
प्रतिभाग, जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायीः महाराज
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ली बैठक मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के दिए निर्देश
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया
प्रतिभाग, जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
कहा, एक बेहतर चिकित्सक बनने के लिये सकारात्मक सोच भी जरूरी विभागीय मंत्री ने दून…
पौड़ी। उत्तराखंड को पौड़ी गढ़वाल जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कल्जीखाल ब्लॉक…
कल मंगलवार पूर्वाह्न को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी तथा रावल धर्माधिकारी वेदपाठी श्री…
सचिवों द्वारा अपने स्थान पर अपर सचिव या अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को भेजने की प्रवृति…
गैरसैंण । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद…
देहरादून। शहर में कूड़ा उठान की लचर व्यवस्था पर प्रदर्शन में सुधार के लिए दी…
ऋषिकेश । मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में तपोवन के नीम बीच पर दोस्तों के साथ घूमने…
हल्द्वानी । नैनीताल के हल्द्वानी शहर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और हल्द्वानी कोतवाली…
लक्सर । पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने मार्ग से गुजर रहे भैंसा बुग्गियों…