Main Story

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Editor's Picks

Trending Story

राजस्व वृद्धि के लिए नवाचार और कर संग्रहण में वृद्धि के लिए और प्रयास किये जाएं : मुख्यमंत्री

सुदृढ़ वित्तीय प्रबन्धन राज्य सरकार का मूल मंत्र। कर राजस्व में इस वर्ष 16.96 प्रतिशत…

“उत्त्तराखण्ड राज्य महिला नीति“ के प्रारुप का मंत्री के समक्ष दिया गया प्रजेन्टेशन

उत्त्तराखण्ड राज्य महिला नीति के प्रारुप को शीघ्र दिया जाए अन्तिम रुप देहरादून। प्रदेश की…

डीएम की अध्यक्षता में जीआईसी मालदेवता में 24 अक्टूबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर को रा. इ. का. मालदेवता में…

सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए सरकार व बैंकों के बीच हुआ एमओयू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में बुधवार को…

स्वर्णिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गांधीनगर में इस नवरात्रि के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक नवरात्रि पोशाक का किया अनावरण

स्वर्णिम स्टार्टअप और इनोवेशन यूनिवर्सिटी, एनआईएफ और पीटीएन न्यूज ने दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक…

जनमानस की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें अधिकारी, लापरवाही नहीं होगी क्षम्यः डीएम

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करें विभाग देहरादून। जिलाधिकारी सविन…

उत्पादों की गुणवत्ता पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएः गणेश जोशी

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग…

केदारघाटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन ने 1389.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर केदारघाटी में विभिन्न कार्यों के लिए शासन…

You may have missed