Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

“ सेनानायक SDRF का कोटी कॉलोनी पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण, तत्परता और दक्षता पर विशेष जोर”

टिहरी । आपदा प्रबंधन में उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेनानायक SDRF…

देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस देहरादून ।…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में 15वीं रैंक हासिल करने पर सरखेत निवासी साक्षी को किया सम्मानित

देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मालदेवता सरखेत निवासी…

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सीएफएल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा

देहरादून । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी…

स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में निभाते है अहम भूमिका  : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

हाथीबड़कला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून। प्रदेश के…

“मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना देहरादून । मुख्यमंत्री…

अंकिता भंडारी को न्याय और VIP अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

दिल्ली। अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा जंतर मंतर, दिल्ली में VIP अपराधियों…

You may have missed