सहसपुर के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर में गुर्जर बस्ती में लगी भीषण आग, 6 घर जलकर राख

डेढ़ लाख की नकदी के साथ लाखों का सामान जला
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर में स्थित गुर्जर के डेरों/घरों पर भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने की सूचना पर सहसपुर थाना और सभावाला चौकी पुलिस के साथ फायर सर्विस मौके पर पहुंची। जहां घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से काफी नुकसान हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर के गुर्जर बस्ती में अचानक आग लग गई। घास फूस से बने कच्चे घरों में लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऐसे में करीब 6 घरों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह राख कर दिया। कच्चे मिट्टी और घास फूस से बने इन घरों में जीवन यापन करने के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
इन कच्चे घरों के अलावा आसपास और भी घरों को आग की लपटों से भारी मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की दो गाडियों ने बचा लिया। आग को बुझाने में काफी पसीने बहाने पड़े। आखिरकार अन्य घरों को नुकसान होने से भी बचा लिया गया। ये लोग मवेशियों को पालकर अपना जीवन बसर करते हैं, लेकिन आग ने सब स्वाहा कर दिया।
“आग लगने की घटना में कोई जनहानि और पशुहानि नहीं हुई है, लेकिन आग लगने से 6 घरों मे रखा घरेलू सामान के अलावा करीब डेढ़ लाख की नकदी जलकर राख हो गई।”- मनमोहन सिंह, एसएसआई, सहसपुर थाना
क्या था आग लनेग का कारण? एसएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि पूछताछ पता चला कि घरों के बडे़ लोग खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए थे। घरों पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। तभी एक घर की रसोई की चिंगारी सूखे घास फूस में लग गई। जिसके कारण आग फैल गई और अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इनके जले घर: जिनके घरों/डेरों में आग लगी है, उन पीड़ितों के नाम मुस्तका पुत्र कासिम, सदाम पुत्र मुस्तका, याकूब पुत्र गुस्तफा, यामीन, जाफर पुत्र मुस्तफा, बसीर पुत्र गुलाम है। सभी सहसपुर के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर के गुर्जर बस्ती निवासी हैं। जो घर जल जाने के बाद बेघर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।