Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सुपारी लेकर हत्या करने आये दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि देहरादून…

टिहरी के स्कूल में प्रधानाध्यापक ने चार छात्राओं से शर्मनाक हरकत की, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

देहरादून । टिहरी के स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने चार छात्राओं से शर्मनाक हरकत की। चाय के…

साहस शौर्य के धनी शहीद प्रभुसिंह राठौड़ को यूथ पार्लियामेंट युवा सांसद, भारत द्वारा मरणोपरांत “भारत श्री सम्मान’ से सम्मानित किया

देहरादून । उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने यूथ पार्लियामेन्ट, भारत के तत्वाधान…

उत्तर प्रदेश के बाद हिमाचल में भाजपा सरकार बनने से निश्चित रूप से उत्तराखंड को फायदा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत…

You may have missed