Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी जन्मदिवस की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के पोस्टर का लोकार्पण किया

देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध…

केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने की अगवानी पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग  ने सुरक्षा व्यवस्था…

दृष्टि बाधित जनों के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान : डा० फारूक 

उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक मयंक जोशी (पूर्णतः दृष्टि बाधित) पूर्व राष्ट्रीय स्तरीय ब्लाइंड…

You may have missed