Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सशक्त भू-कानून को लेकर प्रदेश के नागरिक जागरूक होकर सरकार का सहभागी बनें : वन मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद…

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता मिलन कार्यक्रम, समस्याएं सुनीं

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश रूद्रप्रयाग। विकास खंड सभागार अगस्तयमुनि में…

ऐतिहासिक स्थल राजपुर बावड़ी से शुरू हुई जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की मुहिम

स्थानीय निवासियों एवं सामाजिक संगठनो को साथ लेकर किया जाएगा प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षणः…

राज्यपाल ने सराहनीय सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

पारिवारिक चिकित्सा एवं प्राथमिक देखभाल स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिलाः राज्यपाल देहरादून/ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बी.डी. रतूड़ी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष…

सीएम ने अनारवाला में सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 114वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनारवाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की…

You may have missed