Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हल्दुखाता मंदेवपुर में पिछले…

डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून के पांच फैकल्टी मेंबर्स को 2024 के लिए स्टैनफोर्ड के शीर्ष 2% सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में दिया गया स्थान

देहरादून । डीआईटी यूनिवर्सिटी ने अपने पांच प्रतिष्ठित फैकल्टी मेंबर्स को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की 2024 की…

जैक्सन ग्रुप के तरफ से कमिंसव्दारा संचालित नए पीढ़ी के सीपीसीबी IV+ अनुरूप जेनसेट्स का वाराणसी में शानदार अनावरण

वाराणसी: वैकल्पिक ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र मे अग्रणी कंपनी और कमिंस इंडिया लिमिटेड (कमिंस)…

आरूषी सुंदरियाल ने सोनिया आनंद पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस महानिदेशक को सौपा प्रार्थना पत्र

देहरादून। हाल ही में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरूषी सुंदरियाल के लघु उद्योग में…

महिलाओं और युवाओं का सशक्तीकरण: श्री जयंत चौधरी ने रांची में कौशल विकास प्रोग्रामों का अनावरण किया

देहरादून। स्थानीय समुदायों के कल्याण को सुनिश्चित करने और उनके लिए स्थायी आजीविका को बढ़ावा…

नगर निगम देहरादून में 10 वर्षों से होर्डिंग, यूनिपोल के संभावित क्रेटल के खेल पर हाईकोर्ट की सख्त कार्यवाही

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक्शन लेकर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए नैनीताल/देहरादून। कांग्रेस…

You may have missed