Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

दिल्ली केदारनाथ मंदिर विवाद में कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन कर धामी सरकार का फूंका पुतला देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों दिल्ली केदारनाथ मंदिर…

सीएम धामी के निर्देशों पर फेरी-ठेली वालों को जारी होंगे पहचान पत्र, अनिवार्य रूप से करने होंगे प्रदर्शित

देहरादून। फेरी-ठेली वालों को जल्द ही पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

गैर सरकारी औद्योगिक इकाइयों का विकास प्रदेश के लिए प्रमुख स्तंभः धामी

मुख्यमंत्री ने दिये 212 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

‘मेरा बलम थानेदार’ में बरखा बिष्ट ने रहस्यमयी महिला के रूप में एंट्री लेकर हंगामा बरपा दिया है

मुंबई।कलर्स का मनोरंजक पारिवारिक ड्रामा ‘मेरा बलम थानेदार’ एक अजीब बदलाव के साथ कहानी में…

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री को प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों से कराया अवगत

देहरादून । केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

“INDIA में सट्टेबाजी और जुए पर अंकुश लगाना एक राष्ट्रीय सुरक्षा अनिवार्यता” पर व्यापक रिपोर्ट का अनावरण

नई दिल्ली । राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के तहत संचालित सुरक्षा और वैज्ञानिक तकनीकी अनुसंधान एसोसिएशन…

You may have missed