Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

विकासखंड पोखरी में पेट्रोल पंप खुलने से मिलने लगी वाहनो में तेल भराने की सुविधा

गौचर / चमोली। विकास खण्ड पोखरी मुख्यालय पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पम्प का शुभारंभ…

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ सामान्य प्रेक्षक ने की बैठक

चमोली: बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन…

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में स्वयं सहायता समूहों की…

नैनीताल में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए रक्षा संपदा की भूमि राज्य सरकार को देने का अनुरोध किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

You may have missed