Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मेडटेक में भारत की ऊंची छलांग: मीसो-मेरिल का बेहतरीन नी रिप्लेसमेंट रोबॉट

देहरादून। मेरिल ने, नी रिप्लेसमेंट रोबॉट मीसो को लॉन्च करके भारत के मेडिकल टेक्नोलॉजी सेक्टर…

सीडीओ ने की सरकार की रोजगारपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में मुख्य विकास अधिकारी झरना…

मंत्री ने की जिलों में वर्षाकाल में अग्रिम खाद्यान्न प्रेषण की स्थिति की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित…

मंत्री ने मसूरी मॉल रोड को वाहन मुक्त क्षेत्र बनाने को ठोस रणनीति बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल…

You may have missed