Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्यमंत्री धामी ने बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर किया जनता को वर्चुअल संबोधित

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्रीनगर, पौड़ी में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी…

शहर की सौंदर्यता एवं जनसुविधा के लिए इंटरनेट एवं केबल तारों को सुव्यवस्थित किए जाने के निर्देश

देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल की अध्यक्षता में आज नगर निगम देहरादून परिसर में एक…

निनाद 2025 के चौथे दिन हिमाचल और असम की संस्कृति से गुलजार रहा हिमालयन संस्कृति केंद्र

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में हिमालयी राज्यों की रंगबिरंगी संस्कृति की बयार बदस्तूर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का शुभारंभ

राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में विधानसभा का विशेष सत्र — उत्तराखंड की 25…

देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त किया गया निरीक्षण 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून…

एफआरआई देहरादून में 9 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का निरीक्षण किया देहरादून । उत्तराखंड राज्य स्थापना के…

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया…

You may have missed