देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त किया गया निरीक्षण 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार सोमवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, विनोद जगुडी एवं निधि रतूडी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।
निरीक्षण में निम्नलिखित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।
ए-वन फॉर्मेसी, पश्चिम पटेलनगर, देहरादून – फॉर्मासिस्ट प्रीति गोयल अनुपस्थित रही। स्टोर में कक्षा 10 वीं पास आशिष देवीलाल उपस्थित पाये गए, जिस पर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। 02 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए और फिज के तापमान डिस्प्ले पर 17 डिग्री तापमान पाया गया। तापमान डिस्प्ले को ठीक कराने के निर्देश दिये गए। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिती और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए।
खालसा मेडिकल स्टोर, पश्चिम पटेलनगर, देहरादून – फॉर्मासिस्ट संदीप पाल निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गए। 02 सी०सी०टी०वी कैमरे और फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी पाया गया। दवाईयों के कम-विक्रय बिल का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि नार्कोटिक्स दवाईयां स्टोर में नहीं बेची जाती। कफ सिरप के विषय में भी पूछताछ करने पर पाया गया कि कफ सिरप बैंक से पृथक कर रखी गयी है। निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर की साफ-सफाई के निर्देश दिये गए।
एम०पी०एस० मेडिकोज, निकट महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – फॉर्मासिस्ट मनोज तिवारी उपस्थित पाये गए। फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। कय-विक्रय बिल दिखाया गया। मार्कोटिक्स दवाईयों का भी विक्रय किया जाता है। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त स्टोर के कय-विक्रय रजिस्टर को व्यवस्थित और सही करने के निर्देश दिये।
राधे मेडिकोज, निकट महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – स्टोर के प्रो० योगेश और फॉर्मासिस्ट शिवकुमार अनुपस्थित पाये गए। फॉर्मासिस्ट काशीराम उपस्थित पाया गया, जिसका लॉईसेन्स उत्तरप्रदेश में रजिस्टर है। फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया और 05 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था नहीं पायी गयी। निरीक्षण टीम द्वारा कय-विक्रय दवाईयों के बिल का अवलोकन किया गया। स्टोर में गंदगी अधिक पायी गई, जिसपर स्टोर में साफ-सफाई के रखने के निर्देश दिये गए। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिती और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए।
सिमरन फॉर्मेसी, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्टोर में उपस्थित फार्मासिस्ट लॉईसेन्स पर रजिस्टर्ड नहीं है। कुल 05 फॉर्मासिस्ट है, जिसमें 03 रजिस्टर्ड अनुपस्थित पाये गए। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया और कुल 07 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था पायी गयी। नार्कोटिक्स दवाईयों का विक्रय किया जाता है, जिसका बिल निरीक्षण टीम द्वारा जांचा गया। उक्त स्टोर में सभी रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्टों की अनुपस्थिती और लॉइसेन्स में अनियमितताओं (प्रो० व पार्टनरशिप एक साथ) के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक लगाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए।
साई कृपा मेडिकोज, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – निरीक्षण के दौरान लाइसेंस पर रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट जयवीर सिंह अनुपस्थित मिले। बताया गया कि लॉइसेन्स कॉपी स्टोर को उपलब्ध नहीं है, उसकी जगह ई-इंटीमेशन दिखाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा क्रय-विक्रय बिल देखा गया। फ्रीज में तापमान डिस्ले पाया गया और कुल 05 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था पायी गयी। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त स्टोर के क्रय-विक्रय रजिस्टर को व्यवस्थित और सही करने के निर्देश दिये गए, साथ ही अन्य अनियमितताओं के कारण क्रय-विक्रय पर रोक लगाया गया।
ए-वन फॉर्मेसी, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून फॉर्मासिस्ट अंजुम निरीक्षण के समय उपस्थित पायी गई। फ्रीज में तापमान डिस्प्ले, ०३ सी०सी०टी०वी कैमरे और एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज पाया गया। नार्कोटिक्स और कय-विक्रय बिल के रजिस्टर / फॉईल के साथ कम्प्यूटर पर भी दिखाई गयी। निरीक्षण टीम द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।