Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्यमंत्री ने 102.82 करोड़ रुपये की लागत से 11 विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल…

धूमधाम के साथ मनाया विश्व ओरिएंटल मेडिसिन व एक्यूपंक्चर डे

न्यूरॉन डिजीज में एक्यूपंक्चर थैरेपी रही दिला रही सफलता देहरादून: विश्व ओरिएंटल मेडिसिन एवं एक्यूपंक्चर…

आज के समय में पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन बन रहा गंभीर विषयः डा. धन सिंह

46वाँ वार्षिक अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित गढ़वाल विवि में जल्द ही आपदा प्रबंधन अध्ययन केंद्र खोला…

डीएम के हस्तक्षेप के बाद स्कूल प्रबन्धन ने शिक्षिका का लम्बित वेतन, सुरक्षा राशि जारी की, शिक्षिका ने डीएम का जताया आभार  

देहरादून। जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में शिक्षिका ने अपनी नन्ही बेटियों संग पहुंचकर जिलाधिकारी सविन बंसल…

‘‘भिक्षा से शिक्षा ओर’’ जिला प्रशासन की स्वर्णिम पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; संगीत, योग, खेल; शिक्षा की ओर मुड़ा सड़क पर बिखरा बचपन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून की…

मुख्यमंत्री ने टनकपुर (चंपावत) में भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में किया प्रतिभाग, महिलाओं ने किया पारंपरिक पूजन

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय जनपद चंपावत भ्रमण…

You may have missed