धूमधाम के साथ मनाया विश्व ओरिएंटल मेडिसिन व एक्यूपंक्चर डे

न्यूरॉन डिजीज में एक्यूपंक्चर थैरेपी रही दिला रही सफलता

देहरादून: विश्व ओरिएंटल मेडिसिन एवं एक्यूपंक्चर दिवस विश्व भर में मनाया जाता है. इस अवसर पर धीअमृतम् की डॉ. निशी भट्ट डीओएमए ने ओरिएंटल मेडिसिन और एक्यूपंक्चर के महत्व को बताया. यह चिकित्सा पद्धति शरीर की ऊर्जा प्रणाली को संतुलित कर संपूर्ण स्वास्थ्य को पुनर्स्थापित करने का नेचुरल और साइंटिफिक तरीका है. डॉ. निशी भट्ट देश और विदेश से आने वाले हज़ारों रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार कर रही हैं. ब्रेन ट्रॉमा, चाइल्ड डेवलपमेंट डिस ऑर्डर्स और मोटर न्यूरॉन डिजीज जैसे जटिल रोगों के उपचार में ओरिएंटल मेडिसिन और एक्यूपंक्चर थेरैपी के माध्यम से बेहतर परिणाम दिए.

न्यूरोमस्कुलर के सिम्टम में सुधार के लिए सहायक
डॉ. निशी भट्ट ने बताया कि ओरिएंटल मेडिसिन और एक्यूपंक्चर शरीर और मन के बीच संतुलन बनाने की चिकित्सा प्रणाली है. ब्रेन ट्रॉमा के मामलों में यह तंत्रिका दोनों प्रक्रियाओं को सहारा देता है. बच्चों के विकास सबंधी समस्याओं में यह न्यूरोफक्शन को बेहतर करने और व्यवहारिक सुधार में मदद करता है. साथ ही मोटर न्यूरॉन डिसऑडर(एमएनडी) जैसे न्यूरोमस्कुलर के सिम्टम और जीवन में सुधार के लिए एक सहायक विकल्प प्रस्तुत करता है. ओरिएंटल मेडिसिन और एक्यूपंक्चर, शरीर को एक मशीन की तरह नहीं बल्कि एक जुड़े हुए तंत्र की तरह देखती है. डॉ. निशी भट्ट एक प्रगतिशील और अग्रणी चिकित्सक हैं, जिन्हें 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. उन्होंने ब्रेन ट्रॉमा और जेनेटिक डिसऑर्डर्स जैसे जटिल न्यूरोलॉजिकल मामलों में ओरिएंटल मेडिसिन और एक्यूपंक्चर के माध्यम से समग्र उपचार प्रणाली विकसित की है. लंदन में जन्मी और पली-बढ़ी डॉ. भट्ट को बहुसांस्कृतिक वातावरण ने विश्व की विभिन्न चिकित्सा परंपराओं को समझने की प्रेरणा दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।