Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ने पावन गंगा नदी के किनारे मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम ट्रस्ट ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पावन गंगा नदी के…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

योग भारत की सॉफ्ट पावर का एक सशक्त उदाहरणः राष्ट्रपति उत्तराखंड  भारत के योग, चेतना…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता के लिए भराडीसैंण पहुँचे मुख्यमंत्री, कल होगा भव्य आयोजन

चमोली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराडीसैंण में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में…

हल्द्वानी में बार कारोबारियों के होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ जनहित याचिका पर सुनवाई

सरकार से 1 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में नैनीताल के हल्द्वानी में…

केंद्र निर्देशित और अपेक्षित कार्यक्रमों व योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएंः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव ने पंचायतीराज विभाग को राज्य वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों की एक्शन टेकन…

उत्तराखण्ड की बेटियां फ्लोरबॉल टीम की बनी मैनेजर एवं कप्तान, मंत्री जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और…

You may have missed