उत्तराखण्ड की बेटियां फ्लोरबॉल टीम की बनी मैनेजर एवं कप्तान, मंत्री जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और कप्तान संगीता राठी को किया सम्मानित। महिला फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप खेल में भारत की ओर से सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और थाईलैंड ने प्रतिभाग किया।
दोनों खिलाड़ी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिली और मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया विश्व फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप 2025 में सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संगीता राठी को भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त हुआ और भारत की ओर से पहला गोल दागकर इतिहास रचा। वर्ष 2020 में भारतीय महिला टीम ने प्रथम विश्व वर्चुअल फ्रीस्टाईल फ्लोरबॉल कप जीता और एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ में वर्ष 2018 में भारतीय महिला टीम का कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में सरस्वती भण्डारी ने एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ 2018 में भारतीय महिला टीम प्रथम गोलकीपर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार प्राप्त किया तथा एशिया में 8वां स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उन्हें आने वाले समय में अपनी ओर से हर सम्भव मदद देने के लिए आस्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।