Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

महर्षि बाल्मीकि के सिद्धांत,आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं : यशपाल आर्य

सीतावनी/हल्द्वानी। भारतीय वाल्मीकि धर्म समिति द्वारा गुरूवार को सीतावनी में श्रद्धापर्व का आयोजन किया गया।…

समीक्षकों ने बालगुरू को सराहा, लेखक से बालगुरू-2 लिखने की गुज़ारिश

देहरादून। सेवानिवृत्त आई.पी.एस. अधिकारी सतीश शुक्ल द्वारा लिखित उपन्यास ‘‘बाल गुरू’’ को साहित्यकारों, ब्लागरों, सेवानिवृत्त…

अहम फैसलों में उपनल कर्मियों को कैबिनेट की सौगात, पन्द्रह सौ रुपए का इजाफा

देहरादून (उत्तराखण्ड)। – विधानसभा के बजट सत्र के सत्रावसान के लिए कैबिनेट की संस्तुति। -उपनल…

प्रजातांत्रिक, लोकतांत्रिक प्रणाली के सूत्रधार थे भगवान परशुराम: पं0 रामेश्वर दत्त शर्मा

देहरादून/सहारनपुर। भारत सहित विश्व के अनेक बड़े देशों में लोकतांत्रिक प्रणाली शासन व्यवस्था का प्रमुख…

प्रधानमंत्री कल 12 बजे करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे केदारनाथ कार्यो की समीक्षा, दोपहर 12 बजे पुनर्निर्माण कार्यो…

बदलते दौर में पानी के साथ साथ ऊर्जा संरक्षण भी जरूरी: वंशीधर भगत

कोटाबाग/कालाढूगी/हल्द्वानी। विकास खण्ड कोटाबाग सभागार में एलईडी ग्राम लाईट प्रशिक्षण एवं उत्पादन कार्यक्रम का शुभारम्भ…

You may have missed