Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

रियलमी ने केवल 9,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में सबसे तेज एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, रियलमी सी65 5जी किया पेश

नई दिल्ली। सबसे भरोसेमंद सेव प्रदाता, रियलमी ने अपनी चैंपियन सीरीज़ – रियलमी सी सीरीज़…

दीक्षांत समारोह में 438 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई

काशीपुर/देहरादून। भारत के अग्रणी बी-स्कूल, भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर-आईआईएम काशीपुर ने विभिन्न कार्यक्रमों के तहत…

सीएम ने की वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा, बनाग्नि रोकने के लिये अधिकारियों को दिये कडे़ निर्देश

अधिकारियों को दिये हर समय सतर्क रहने के निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के तौर…

You may have missed