Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

डीएम ने राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गतिविधि संचालित करने की अपेक्षा की

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से संपादनार्थ, प्रभावी आदर्श आचार संहिता…

सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गोरलचैड़ मैदान, चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा…

हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रत्याशी ढूंढने के लिए भटक रही कांग्रेसः त्रिवेन्द्र

हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार जिला भाजपा की बैठक मंे लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा…

चमोली जनपद में स्वीप कर्मियों द्वारा लो वोटर टर्न आउट वाले बूथों पर आयोजित की गई चौपाल

चमोली: चमोली जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को गोपेश्वर में विभिन्न विभागीय कार्यालयों…

कलर्स के ‘मंगल लक्ष्मी’ में, पांच बार मंगल और लक्ष्मी ने हमें प्रमुख सिस्टर गोल दिए

नई दिल्ली।कलर्स का नवीनतम पारिवारिक ड्रामा, ‘मंगल लक्ष्मी’ अपनी दिलचस्प कहानी और प्रासंगिक बारीकियों से…

You may have missed