कलर्स के ‘मंगल लक्ष्मी’ में, पांच बार मंगल और लक्ष्मी ने हमें प्रमुख सिस्टर गोल दिए

नई दिल्ली।कलर्स का नवीनतम पारिवारिक ड्रामा, ‘मंगल लक्ष्मी’ अपनी दिलचस्प कहानी और प्रासंगिक बारीकियों से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इस शो की कहानी दो बहनों मंगल (दीपिका सिंह) और लक्ष्मी (सानिका अमित) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चाहती हैं कि उनको उनके रिश्तों में सम्मान मिले। लॉन्च के बाद से, हर एपिसोड ने मंगल और लक्ष्मी के सिस्टरहुड के सफर को प्रदर्शित करते हुए दर्शकों का दिल जीतना जारी रखा है। बहुत ही कम समय में, यह जोड़ी बहन के प्यार का पर्याय बन गई है, जो साथ मिलकर जीवन की चुनौतियों का सामना करने वाली इन बहनों की जोड़ी से प्रासंगिक है। मंगल और लक्ष्मी उन बहनों की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी हैं, जिनके संबंध में आप निश्चित रूप से उत्साहित होंगे और यहां ऐसे पांच वाकये दिए गए हैं, जब उन्होंने अभूतपूर्व ढंग से सिस्ट गोल्स के लिए मानक स्थापित किए।

मंगल ओके, तो लक्ष्मी भी ओके : मंगल और लक्ष्मी को एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति है और वे एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करती हैं। उदाहरण के लिए, एक एपिसोड में, मंगल लक्ष्मी से खुलकर बात करती है, और मंगल के भावी ससुराल वालों द्वारा उससे की जाने वाली अपेक्षाओं के बारे में अपना डर व्यक्त करती है। जैसे ही ससुराल वालों ने यह कहा कि लक्ष्मी घर के सभी काम करेगी और उसे बाहर काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो चिंतित मंगल लक्ष्मी के पास जाकर उससे सवाल करती है, “सुना तूने?” अपनी परिचित मुस्कान के साथ, लक्ष्मी जवाब देती है, “घर का ही तो काम करना है, कर लूंगी, आप भी तो करती हो।” मंगल तब भी चिंतित है और उससे पूछती है, “तो तुझे ठीक लग रहा है?” जिस पर लक्ष्मी आश्वस्त करती हैं, “आप ओके तो मैं भी ओके।”

मंगल दीदी की पसंद ही लक्ष्मी की पसंद : दोनों बहनों के सिद्धांत समान हैं और इसीलिए विकल्प भी एक जैसे ही होते हैं। एक वीडियो कॉल पर, लक्ष्मी की कुटिल कज़िन ने उसे व्यंग्यपूर्वक सुझाव दिया कि उसे कोई दूल्हा मिलते ही किसी से भी शादी कर लेनी चाहिए, भले ही वह बूढ़ा हो या अच्छा न हो। लेकिन लक्ष्मी इससे निराश नहीं हैं। इसके बजाय, वह मुस्कुराकर कहती है, “मंगल दीदी जिससे कहेंगी मैं शादी कर लूंगी।” वह आगे कहती हैं, “मंगल दीदी की पसंद ही मेरी पसंद है।”

भरोसे से जुड़ा है मंगल और लक्ष्मी का रिश्ता : मंगल और लक्ष्मी दोनों ही एक-दूसरे के लिए विश्वास, समझ और समर्थन के स्तंभ के रूप में खड़ी हैं। जब लक्ष्मी का एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है, और वह अपने आंसुओं से अपनी सच्चाई साबित करने की कोशिश करती है, तो मंगल उसे रोकती है। वह लक्ष्मी से कहती है कि उसे कुछ भी समझाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वह उस पर विश्वास करती है। मंगल ने अपनी छोटी बहन को यकीन दिलाया कि वह जानती है कि लक्ष्मी ने कुछ भी गलत नहीं किया है, चाहे मीडिया वीडियो के बारे में कुछ भी कहे।

बहन का सम्मान ही खुद का सम्मान : मंगल, जिसे अपने पति से पर्याप्त सम्मान नहीं मिलता है, वह अपनी बहन लक्ष्मी के लिए एक प्यार करने वाला और सम्मान देने वाला जीवनसाथी खोजने की तलाश में है। इस उद्देश्य के लिए, बहनें एक मैचमेकर के पास जाती हैं, जो लक्ष्मी के लिए एक खानदानी लड़का ढूंढता है। हालांकि, मैकमेकर चेतावनी देता है, “थोड़ा गुस्सैल है, कुछ ऊंच नीच हो जाए तो, लड़की थोड़ा संभाल ले।” अपनी बात को स्पष्ट करते हुए, मंगल ने कहा, “मेरे लिए सबसे ज़रूरी है लक्ष्मी का सम्मान।” कहने की ज़रूरत नहीं है, विभिन्न मामलों में, लक्ष्मी, मंगल को अपने पति अदित के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करती है जो अक्सर उसे अपमानित करता है।

एक दूसरे की इच्छाओं का ख्याल रखते हैं : ये प्यारी बहनें लगातार एक-दूसरे के बारे में सोचती रहती हैं। मंगल और लक्ष्मी दोनों हमेशा एक-दूसरे की भलाई के लिए प्रयासरत रहती हैं। एक एपिसोड में, हम देखते हैं कि जहां मंगल लक्ष्मी के लिए सम्मान देने वाले और प्यार करने वाले जीवन साथी की प्रार्थना करती है, वहीं लक्ष्मी प्रार्थना करती है कि मंगल को वह सब मिले जिसके लिए वह प्रार्थना करती है, और उसे उम्मीद है कि मंगल लक्ष्मी के लिए जो सम्मान चाहती है, वह उसे अपने लिए भी मांगे।

देखिए ‘मंगल लक्ष्मी’, हर दिन रात 9:00 बजे, केवल कलर्स पर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।