द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

देहरादून: द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजपुर रोड खजान दास ने दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को संस्कारवान शिक्षा देने की अत्यंत आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि पाॅली किड्स स्कूल की सभी शाखाएं इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं।

‘फुट प्रिन्ट्स एक्रास द वर्ड’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की झलक देखने को मिली। अफ्रीकन ट्राइबल डांस, वाल्टेज डांस,अंटार्कटिका, ओसन ऑफ द वर्ड एवं नेटिव अमेरिकन की शानदार प्रस्तुतियां वार्षिकोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहे।

ग्रेंड फिनाले डांस में भारत की विविधता में एकता को मंच पर बहुत ही सुंदर ढंग से दिखाया गया,जिसमें विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में बच्चों ने सजीव प्रस्तुतियां दी। चेयरमैन मुकुल महेंद्रु ने कहा कि ज्ञानवान शिक्षा देने के लिए द पाॅली किड्स स्कूल की सभी शाखाओं का शिक्षण स्टाफ निरंतर प्रयत्नशील है और पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डायरेक्टर उदय गुजराल व रोहन गुजराल, रंजना महेंद्रु, प्रिन्सिपल संगीता मल्होत्रा, दिव्या जैन, दीप्ति सेठी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सक्षम मल्होत्रा व शालिनी सुब्बा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।