Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

DIT के छात्र रवि कुमार को प्रधानमंत्री मोदी से सम्मान के बाद विवि में भी सम्मान

देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में चौथे वर्ष के छात्र रवि कुमार ने अपने स्टार्टअप एएमबीएचओएस (डीआईटी-टीबीआई…

केन्द्रीय बजट देश के समावेशी विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वालाः सीएम  

बजट में समाज के सभी वर्गांे के विकास की रूपरेखाः सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

जोशीमठ व्यापार संघ व होटल कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

देहरादून। जोशीमठ के व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

डीएम ने किया आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यांे का निरीक्षण 

चमोली। जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु ढाक में प्रीफेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण…

हाईकोर्ट ने चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की बर्खास्तगी के आदेश को किया निरस्त

हल्द्वानी। नैनीताल हाईकोर्ट ने चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की बर्खास्तगी के…

You may have missed