डीएम ने किया आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यांे का निरीक्षण 

चमोली। जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु ढाक में प्रीफेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जबकि उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण अंतिम चरण में है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास हेतु निर्माणाधीन प्रीफ्रेब्रिकेटेड कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। कही पर समस्या हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए।
आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि पर और ढाक गांव के निकट चयनित भूमि पर केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड भवन बनाए जा रहे है। उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण अंतिम चरण में है जो एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। वही ढाक गांव में भूमि समतलीकरण के बाद प्री फैब  कालोनी के लिए प्लिंथ लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। विद्युत व्यवस्था के लिए यहां पर विद्युत पोल लगाए जा चुके है। पेयजल व्यवस्था हेतु जल संस्थान के माध्यम से कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। प्रभावितों के पुनर्वास हेतु ढाक में भी जल्द ही प्री फैब कालोनी बनकर तैयार हो जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों लोगों से भी मिले और शिविरों में रहन सहन  व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट आदि उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।