Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना

नई टिहरी। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) की अदालत ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने को प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून बनाये जाने का कैबिनेट ने लिया फैसला

भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच करने वाली एजेंसियां कर रही अपना कामदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…

राज्य कैबिनेट की बैठक में जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर लिए गए कई अहं फैसले

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर…

जोशीमठ में स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर तय की जाएगी बाजार दर

प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए बेहतर मुआवजा दिया जाएगाः सीएमदेहरादून। मुख्यमंत्री…

You may have missed