Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सीएम ने 46680.95 लाख रु. की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के…

सीएम धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों का निस्तारण मिशन मोड में करने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व न्यायालयों के लम्बित मुकदमों को विशेष अभियान के…

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत समेत तीन गिरफ्तार

देहरादून। राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो…

प्रेसक्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की भेंट, 11 सूत्री सुझाव पत्र सौंपा

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शिविर कार्यालय…

बॉबी कटारिया ने दून में सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, निजी मुचलके पर रिहा

देहरादून। आखिरकार शुक्रवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह…

पर्यटन मंत्री महाराज ने प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब की

वनन्तरा जैसी पुनावृत्ति दोबारा न होः महाराजदेहरादून। वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो इसे देखते…

देहरादून में हियरिंग हेल्थकेयर के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले पहले क्लिनिक पी.एस. स्पीच एंड हियरिंग साउंड सेंटर का उद्घाटन

देहरादून। वाइडेक्स इंडिया ने गुरुवार को देहरादून में हियरिंग हेल्थकेयर के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले…

You may have missed