Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

रक्तवन ग्लेशियर एवं तीन अन्य पर्वत चोटियों पर आरोहण को जा रहे अभियान दल को किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम, उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…

पशुओं में फैल रहे लंपी रोग के संबंध में मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

देहरादून। प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में पशुपालन विभाग के…

मुआवजा में हो विलम्ब पर महाराज ने टीएचडीसी अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति…

बोले डॉ. धन सिंह रावत, टीबी मुक्त अभियान से जुड़ेगा सहकारिता विभाग, कहा-न्याय पंचायत स्तर पर टीबी मरीजों को गोद लेगी पैक्स समितियां

विभिन्न समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों को दी जिम्मेदारीदेहरादून। सूबे में टीबी मरीजों के उपचार…

You may have missed