Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की सांसदों व विधायकों से की चुनाव में समर्थन की अपील

बैठक में सांसदों व भाजपा विधायकों के अलावा दो निर्दलीय विधायक भी हुए शामिल देहरादून।…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए संसद भवन की छत पर 9500 किलो का अशोक स्तंभ अनावरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक…

अस्पताल के गेट पर गर्भवती के प्रसव होने का मंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के दिए निर्देश

देहरादून। राजकीय महिला अस्पताल हल्द्वानी के गेट पर गर्भवती महिला के प्रसव होने का चिकित्सा…

केंद्रीय मंत्री ने किया सहकारिता संगठन के उत्पादों का निरीक्षण

रूद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विकास भवन पहुंचकर नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता…

राज्य में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की जायेगीः सीएम

मत्स्य प्रसंस्करण यूनिट का सीएम ने किया शिलान्यास देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…

You may have missed