Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

नेटफ्लिक्स की नई सीरीज “इज इट केक” में दिखाई देगी उत्तराखंड की बेटी हेमु बासु

देहरादून। उत्तराखण्ड का नाम बेकिंग की दुनिया में रोशन करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी हेमु…

बोले धामी, होली रंग और उल्लास के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्परा का प्रतीक

देहरादून। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कैंची धाम में बाबा के दर्शन किए…

प्रीतम ने कहा, हाईकमान करेगा तय, कौन होगा प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष

देहरादून। निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गुरूवार को धारचूला विधायक हरीश धामी को जवाब…

हर रंग की होलीः भारतीयों में अपने ढंग से खुशी के रंग मनाने के लिए जोश भरता है कू ऐप का होली गान

देहरादून। होली के मौके पर देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेफॉर्म कू ऐप ने एक…

You may have missed