Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

पिछले दो दिनों में उत्तराखंड के 13 छात्र यूक्रेन से लौटे, अब तक 53 की हो चुकी घर वापसी

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की…

यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी वोटिंग, बलिया में भाजपा महिला प्रत्याशी और सपा समर्थकों में झड़प

उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज,…

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक सहित दो ने तोड़ा दम, तीन घायल

लालतप्पड़-हरिद्वार हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार…

यूक्रेन में फंसे 32 छात्रों की लोकेशन नहीं हो रही ट्रेस, भारतीय दूतावास की टीम खोजने में जुटी

यूक्रेन पर हमले के बाद यूएस नगर के छात्रों को भारतीय दूतावास खोजने में जुटा…

You may have missed