Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

168 यात्रियों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर, भारतीयों के साथ अफगानी यात्री भी शामिल

भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरफोर्स पहुंच चुका है। आज सुबह ही…

पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंचे पीएम मोदी और नड्डा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को…

मीनाक्षी छाबड़ा को मिला रक्षा बंधन का तोहफा, राज कम्युनिकेशन की एमडी बनी मीनाक्षी छाबड़ा

देहरादून। राज कम्युनिकेशन में एमडी के पद से निशा परिहार को हटा कर मीनाक्षी छाबड़ा…

घर बैठे देखिए डीजेजेएस श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2021 विशेष वेबकास्ट – संभवामि युगे युगे

देहरादून। कोविड-19 की इन विकट परिस्थितियों के बीच,आएँ सकारात्मक ऊर्जा से स्वयं को पोषित करें।…

You may have missed