वित्त आयोग का नैनीताल दौरा 17 अक्टूबर को,आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

हल्द्वानी- 15वाॅ वित्त आयोग 17 अक्टूबर को जनपद भ्रमण पर आ रहा है। वित्त आयोग के जनपद भ्रमण की तैयारियों के सम्बन्ध में आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री राजीव रौतेला ने अधिकारियों के साथ देर रात्रि कैैम्प कार्यालय में एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक की। श्री रौतेला ने कहा कि वित्त आयोग की सिफारिशों एवं रिपोर्ट के आधार पर मिलने वाली धनराशि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए सभी अधिकारी वित्त आयोग के महत्व को अतिगंभीरता से लेते हुए अपने विभागों से सम्बन्धित सभी तैयारियाॅ पूरी करना सुनिश्चिित करें। उन्होंने कहा कि आयोग के समक्ष सभी स्थितियाॅ साफ हों ताकि आयोग द्वारा राज्य के लिए की जाने वाली सिफारिशें व प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट प्रभावशाली हो और राज्य को 15वे वित्त के माध्यम से विकास के लिए अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके। आयुक्त ने वित्त आयोग के विश्राम हेतु स्थान चिन्हित करने, आवश्यकतानुसार सुरक्षा के पर्याप्त इन्तजाम करने के निर्देश पुलिस महकमे के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि आयोग के समक्ष मौखिक प्रस्तुतीकरण करने के स्थान पर लिखित में प्रस्तुतीकरण किया जाये ताकि राज्य को वित्त आयोग के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने आयोग के समक्ष लिखित प्रस्तुतीकरण करने के लिए आयोग से मिलने वाले पर्यटन व औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के साथ वार्ता करने के निर्देश दिये। उन्होंने आयोग की काॅन्फ्रेन्स के साथ ही निरीक्षण की भी वीडियाॅग्राफी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी लगन, महांरत और परिश्रम से प्रस्तुतीकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में केएमवीएन के निदेशक डीएस गब्र्याल, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, परियोजना निदेशक बाल कृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य अभियन्ता लोनिवि डीएस नबियाल, अधिशासी अभियन्ता चन्दन सिंह नेगी,अपर निदेशक पशुपालन डाॅ.पीसी काण्डपाल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीसी भण्डारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।