कुल देवी माँ लक्ष्मी की महाआरती चार नवंबर रविवार को महामहिम की गरिमामय उपस्थिति में

देहरादून।वैश्य समाज माँ लक्ष्मी को कुल देवी के रूप में पूजता है।भारतीय वैश्य महासंघ, उत्तराखंड कुल देवी माँ लक्ष्मी की महाआरती का महा आयोजन आगामी चार नवंबर रविवार को करने जा रहा है जिसमें महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य की उपस्थिति समारोह को गरिमा प्रदान करेगी।
महासंघ की महानगर इकाई के महामंत्री विवेक अग्रवाल के अनुसार गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माँ लक्ष्मी की दिव्य कथा एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वैश्य बंधुओं द्वारा दीप दान, भगवन राम का राजतिलक,एवं अग्र कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की मनमोहक झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
उक्त कार्यक्रम महन्त इंद्रेश अस्पताल के निकट ब्लेसिंग फ़ॉर्म पर रविवार को शाम 4बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में महामहिम राज्यपाल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष एवं महासंघ के अध्यक्ष विनय गोयल की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। महासंघ की महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती रमा गोयल ने वैश्य बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।