नैनीताल- प्रशासनिक स्तर पर नगर निकाय निर्वाचन 2018 शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन द्वारा सौपे गये दायित्यो की समीक्षा का दौर जारी है। शुक्रवार को देर सांय कलक्टेट सभागार मे मतदान एवं मतगणना के लिए अधिकारियो द्वारा की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये श्री सुमन ने कहा कि मतदान के साथ ही मतगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है मतगणना के कार्य को पूरी तत्परता, योग्यता तथा अनुभव के आधार पर किया जाए। मतगणना का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ त्रुटिहीन तरीके से किया जाए।
श्री सुमन ने बताया कि 20 नवम्बर को आयोग द्वारा निर्धारित तिथि को निर्धारित स्थलों पर मतगणना का कार्य किया जायेगा। उन्होने बताया कि नगरपालिका नैनीताल के 32 बूथों की मतगणना के लिए 11 टेबिल, भवाली के 7 बथो की मतगणना के लिए 4 टेबिल, भीमताल के 9 बूथो की मतगणना के लिए 3 टेबिल, कालाढूगी के 7 बूथो की मतगणना के लिए 4 टेबिल, लालकुआ की 8 बूथो के लिए 4 टेबिल, रामनगर की 40 बूथों के लिए 14 टेबिल, हल्द्वानी नगर निगम 263 बूथो के लिए 56 टेबिल लगाई जायेगी।
उन्होने बताया कि मतगणना कार्यो के लिए तैनात किये जा रहे कर्मचारियों को 14 व 19 नवम्बर को सरगम सिनेमा हल्द्वानी मे प्रातः 9 बजे से 5 बजे के बीच मतगणना कार्य का सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा जनपद मे 02 चुनाव प्रेक्षको की तैनाती कर दी गई है। उन्होने बताया कि जनपद के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथो के चिन्हीरकण के बाद सेक्टर मजिस्टेटो एवं जोनल मजिस्टेटो की तैनाती का कार्य अन्तिम चरण मे है। 05 नवम्बर को सभी सेक्टर, जोनल मजिस्टेटोे को प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र गौलापार में निर्वाचन सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जायेगा।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, रिटर्निग आफिसर अभिषेक रूहेला, रेखा कोहली, अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, के अलावा सहायक रिटर्निग आफिसर धनपत कुमार, प्रियंका रानी, वृजेन्द्र सिह चैहान, के अलावा अपर निदेशक शिक्षा केके गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी आदि मौजूद थे।
