अनंत कुमार के दुखद निधन के बाद संसदीय कार्य नरेन्द्र सिंह तोमर को एवं रसायन मंत्रालय का जिम्मा सदानंद गौड़ा को

नईदिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंत्रिमंडल की सलाह के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की जगह सदानंद गौड़ा और नरेंद्र सिंह तोमर को मंत्री बनाया है। नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्य मंत्री और सदानंद गौड़ा को केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से सांसद हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव में बीजेपी से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह तोमर को मिली है। तोमर प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी माने जाते हैं। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तोमर की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता का सोमवार तड़के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधनहो गया। वह पिछले कई महीनों से फेंफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में देर रात करीब दो बजे अंतिम सांस ली थी।

बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद ने दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार के असामयिक निधन पर बुन्देलखण्ड सास्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद लखनऊ ने गहरा शोक व्यक्त किया।परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि अनन्त कुमार का निधन समूचे देश के लिए अपूरणीय क्षति हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।