नैनीताल का खाद्य प्रंसस्करण हेतु चयन/अचार,जैम-जैली से लेकर मुरब्बे तक की होगीं मार्केटिंग, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बनाई कार्य योजना

हल्द्वानी/नैनीताल– जनपद नैनीताल का पर्वतीय एवं भाबर का इलाका फल उत्पादन एवं सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में काफी अग्रणीय है। पर्वतीय क्षेत्रो में सेब, आडू, पुलम, नाशपाती बहुतायत मे हेाता है वही रामनगर का इलाका टमाटर, प्याज, लीची उत्पादन के लिए जग जाहिर है। इनकी काश्त करने वाले काश्तकारो को फल व सब्जी उत्पादन की नई तकनीकी से रूबरू कराने तथा खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से अचार, जैम, जैली, मुरब्बा,शहद, मशरूम, फूलों के साथ ही सब्जीयो की पैकिंग की यूनिट लगाने के लिए उद्यमियों एवं काश्तकारों का समन्वय कराया जायेगा। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि भारत सरकार के उद्यान एवं खादय प्रसंस्करण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद नैनीताल को इस कार्य के लिए चयनित किया है। इस सम्बन्ध में शिविर कार्यालय मे आयोजित बैठक मे श्री सुमन ने कहा कि जनपद के उद्यान,कृषि, मत्स्य, दुग्ध विकास, बैंक, ग्राम विकास के अधिकारी जनपद के फल एवं सब्जी उत्पादन क्षेत्रों में काश्तकारों के बीच जाकर दोतरफा संवाद बनाते हुये एक सुव्यवस्थित एवं कारगर कार्य येाजना तैयार करेंगे ताकि जनपद मे फल एंव सब्जी उत्पादन की नई तकनीकी के माध्यम से किसानो की आय दोगुनी करने की दिशा मे कार्य होगा वही जनपद में उत्पादित हो रहे फलो एवं सब्जीयो की प्रासेेेसिग कर उत्पाद तैयार किये जायेगे। उन्होने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को सौपा गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वे सभी विभागों से उनकी योजना एवं काश्तकारांे की जानकारी के लिए विशेष डाटा प्रजंेन्टेशन तैयार कर उसका प्रदर्शन किसानों के इलाकों मे करायें। इन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों प्रगतिशील काश्तकारों तथा खादय प्रसंस्करण की यूनिट के संचालको को भी आमंत्रित किया जाए। श्री सुमन ने बताया कि जनपद स्तर का प्रशिक्षण एवं प्रजेन्टेशन कार्यक्रम 28 दिसम्बर को हल्द्वानी मे आयोजित किया गया है। उन्होने अधिकारियों से कहा कि यह भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए इस कार्य को सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
बैठक में जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड विभोर कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, महा प्रबन्धक उद्योग्र विपिन कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ.पीसी भण्डारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।