कैबिनेट में कई फैसलों पर लगी मुहर,स्व एन.डी.तिवारी की देयता की गई माफ,अगले सत्र.से NCERT की पुस्तकें होगी लागू,सचिवालय मे दस विधिक अधिकारी की होगीं नियुक्ति

देहरादून– त्रिवेंद्र सरकार की आज सम्पन्न कैबिनेट बैठक मे कई फैसलो.पर.मुहर लगाई गई है।सरकार ने स्व एन डी तिवारी पर बकाया 1 लाख 43 हजार 440 रुपये की देयता माफ कर दी है। अन्य फैसले निम्नवत हैं–
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सुरक्षा नियमावली को मंजूरी, 2 पद मुख्य रक्षक और 3 रक्षक के पदों को मंजूरी दी गई।
विधानसभा के शीतकालीन सत्रावसान को कैबिनेट की स्वीकृति।
आगामी शैक्षिक सत्र के लिए NCERT की पुस्तकों लागू करने पर कैबिनेट की सहमति।
डीबीटी योजना के तहत छात्रों के लिए राशि बढ़ाने पर सहमति।
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा नियमावली में बदलाव को मंजूरी।
कार्मिक,सतर्कता और सुराज एवं अनमूलन विभाग का एकीकरण, कार्मिक सतर्कता होगा नया नाम।
तकनीकी विश्वविद्यालय की नियमावली को मंजूरी।
राज्य सचिवालय में पूर्ण कालिक 10 विधिक अधिकारियों की नियुक्ति करने पर कैबिनेट की मंजूरी।
उत्तराखण्ड मोटरयान कराधान सुधार अधिनियम में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी। नये वाहन में परिवहन राज्यकर की दरें तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी, इलेक्ट्रिकल और सीएनजी वाहन कर से बाहर।
होमस्टे योजना नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी।
राज्य में घर बनाने के लिए नक्शे की अनिवार्यता को मंजूरी दी गई।
राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षको को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर मंजूरी। 1 जनवरी 2016 से मिलेगा लाभ। दो हजार शिक्षकों को मिलेगा लाभ।
महाकुम्भ 2021 को लेकर प्रक्रिया पदों को मंजूरी, मेला अधिष्ठान के लिए 45 पदों के सृजन को मंज़ूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।