नेत्र दान-अंग दान के लिए यूनेस्को के साथ विशाल सम्मेलन आयोजित करेगा भारतीय वैश्य महासंघ

वैश्य समाज की कुल देवी महा लक्ष्मी के मंदिर के निर्माण की घोषणा की अध्यक्ष विनय गोयल ने

देहरादून। भारतीय वैश्य महा संघ की कार्यकारिणी की एक बैठक कांवली रोड प्रेम रतन होटल में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री विनोद गोयल जी ने की कार्यकारिणी सभा में श्री विनय गोयल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वैश्य महासंघ विशेष तौर पर उपस्थित थे आज की सभा में गत 27 मई को हुए विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन के बारे चर्चा हुई और सभी ने इस बात की प्रशंसा करी, कि एक बहुत ही सुनियोजित और सुनिश्चित ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। आगामी कार्यक्रमों के लिए 12 अगस्त को भारतीय वैश्य महासंघ तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाएगा ऐसा निर्णय लिया गया।
आज महामंत्री विवेक अग्रवाल ने घोषणा करी कि भारतीय वैश्य महा संघ और यूनेस्को क्लब देहरादून के तत्वधान में एक नेत्रदान और अंगदान करने वालों का एक विस्तृत सम्मेलन किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त यह भी तय किया गया कि भारतीय वैश्य महासंघ के जन्म दिन पर नवंबर में कुलदेवी महालक्ष्मी जी की आरती एवं दीपदान का कार्यक्रम ब्लेसिंग फॉर्म में किया जाएगा।
भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय गोयल जी ने आज की सभा में बताया वैश्य समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी जी का मंदिर देहरादून अथवा उत्तराखंड में नहीं है और उन्होंने निकट भविष्य में एक विशाल कुलदेवी महालक्ष्मी जी का मंदिर बनाने की घोषणा की , जिसका कि सभा में उपस्थित सभी कार्यकारी सदस्य द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया तथा यथा योग्य सहयोग एवं जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।
सभा में मौजूद सभी लोगों का भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश संयोजक श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल एवं महानगर अध्यक्षा श्रीमती रमा गोयल जी ने धन्यवाद किया और मीटिंग समाप्त करने की घोषणा करी।
सभा में श्रीमती सुचित्रा अग्रवाल श्री राजेश सिंघल श्री अजय कुमार गर्ग श्री पंकज गुप्ता श्री राज कमल गोयल महावीर प्रसाद गुप्ता भारतीय वैश्य महासंघ के संरक्षक श्री जितेंद्र नागलिया श्री हरिराम महावर श्री देवेंद्र गोयल श्री सुधीर अग्रवाल श्री राम प्रसाद महावर श्री अनुज गोयल श्री शिव कुमार बंसल श्री मनोज गोयल श्री शिवम अग्रवाल श्रीमती सीमा राजवंशी श्रीमती अनीता श्रीमती अनु गोयल श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल श्रीमती वर्षा गोयल श्रीमती अमिता गोयल श्री राजीव गर्ग चित्रांशी श्री दयानंद बंसल श्री एस के गोयल श्री उपेंद्र अग्रवाल श्री राज कुमार गोयल श्री आर के जैन आदि उपस्थित थे।

2 thoughts on “नेत्र दान-अंग दान के लिए यूनेस्को के साथ विशाल सम्मेलन आयोजित करेगा भारतीय वैश्य महासंघ”

  1. आदरणीय बन्धुवर मै गत रविवार की मीटिंग में किसी कारण वश शामिल नही हो सका जिसका मुझे खेद है,अंगदान के विषय कब कहाँ मीटिंग होनी है किर्पया सूचित करने का कष्ट करें पूरा प्रयाश करूँगा मीटिंग में शामिल होने का।
    धन्यवाद
    सुभाष मित्तल

  2. अंगदान एक सुंदर अहसास और पुण्य का कार्य है हम सब को इसमें बढ़चढ़ कर योग देना चाहिए।हमारी मृतु के पश्चात यदि हमारे शरीर का कोई भी अंग किसी का जीवन बचा सके तो इससे अच्छा और कोई कार्य किया हो सकता है।
    आइये हम सब मिलकर इस में अपना योगदान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।