जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, बहुउद्देशीय शिविर बने ग्रामीणों की बड़ी राहत

  • मुख्यमंत्री का संकल्प, ज़मीनी अमलः कोटि कनासर में लगा बहुउद्देशीय शिविर,
  • कोटि कनासर बहुउद्देशीय शिविरः 1318 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • शिविर में उठीं 19 शिकायतें, 08 का मौके पर निस्तारित
  • दफ्तर नहीं, अब सरकार पहुंची गांव, ग्रामीणों के शब्दों में झलकी राहत और विश्वास

देहरादून : सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकार की विशेष पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत लग रहे बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत सार्थक सिद्ध हो रहे है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाएं और सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। पहाड़ी रास्तों, कच्ची सड़कों और सीमित संसाधनों के बीच रहने वाले ग्रामीणों के लिए सरकारी दफ्तरों तक पहुँचना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। ऐसे में जब सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुँचकर समस्याएँ सुन रही है और समाधान दे रही है, तो लोगों की आँखों में संतोष और विश्वास साफ झलक रहा है।

मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन ने चकराता ब्लॉक के दूरस्थ न्याय पंचायत कोटि कनासर में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में 1318 ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं एसडीएम प्रेमलाल ने बहुउद्देशीय शिविर में जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी 19 समस्याएं रखी। जिसमें से 08 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कुल 1318 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 450, होम्योपैथिक में 137 तथा आयुर्वेदिक में 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 52 काश्तकारों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने आय, हैसियत, चरित्र एवं पीएम किसान के 245 प्रमाण पत्र निर्गत किए। कृषि विभाग ने 68 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 25 पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 17 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। पंचायती राज ने किसान, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं परिवार रजिस्टर के 67 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास ने 33, एनआरएलएम 18, श्रम विभाग 13, पेयजल 15, विद्युत 04 लाभार्थियों का लाभान्वित किया गया। सेवायोजन विभाग ने 11 छात्रों की करियर काउंसलिंग की गई।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य प्रवीन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख फतेह सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान महावीर सिंह, मायादत्त जोशी, उर्मिला चौहान, उजला रानी, मातवर सिंह चौहान सहित एसडीएम प्रेम लाल, तहसीलदार रूप सिंह, एबीडीओ नरेन्द्र नौटियाल व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।