ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट (50 वर्ष) को ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन विशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार नरेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, कुशाल शाह, रघुवीर सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुंदर सिंह, हीरा फर्स्वाण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।