एकल विद्यालय के गढवाल मन्डल मे कुशल संचालन का दायित्व “रमा गोयल जी”को,बनाई गई मन्डलीय अध्यक्ष

देहरादून-उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे एकल विद्यालय के गढ़वाल क्षेत्र की मन्डलीय इकाई (भाग समिति)का गठन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध क्षेत्”ग्राम संगठन” के राष्ट्रीय प्रभारी श्री नरेश गोयल एवम राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री इन्दर मोहन अग्रवाल जी ने भाग समिति की घोषणा कर महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का वितरण किया।
उत्तराखंड को कुमाऊँ एवम गढ़वाल के रूप मे दो भागो मे बाटा हुआ है।
गढ़वाल डिवीजन मे देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग एवम कर्णप्रयाग 4 आँचल है।
गढ़वाल डिवीजन मे 1170 एकल विद्यालय चल रहे है।
आज होटल सिद्धार्थ रेजीडेंसी मे एकल भाग समिति का पूरे गढ़वाल डिवीजन का श्रीमती रमा गोयल को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। श्री दीपक सिंघल जी को सचिव एवम श्री जगदीश प्रसाद सती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जबकि श्री उमेश अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया।
सुमन नागलिया, उषा नागलिया, मिथलेश सती, गुलशन सरीन, ममता देवरिया, स्वीटी कल्हन, आरती सिंघल, अन्नू गोयल,अरुण लता, रवि गुप्ता,अनिल मित्तल, आर एस गोयल एवम संजय गर्ग जी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर संभाग प्रमुख सुमन दिगारी व श्याम शर्मा, अमीश कुमार, अनिल, मनोज, राजेंद्र प्रसाद,मनोज, रीटा चौहान,संदीप, समय शर्मा, नवनीत, सुबोध थपलियाल, राजेश बरौनी आदि सदस्य उपस्थित थे।

1 thought on “एकल विद्यालय के गढवाल मन्डल मे कुशल संचालन का दायित्व “रमा गोयल जी”को,बनाई गई मन्डलीय अध्यक्ष”

  1. रमा जी आपके एकल विद्यालय के शेत्र मे उल्लेख नीय कार्य के लिये हार्दिक बधाई और हार्दिक अभिनंदन।आशा करता हूँ आप इसी तरह हम सब का मार्ग दर्शन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।