श्री पंचायती राज मंदिर प्रबंध समिति ने पुलवामा मे शहीद वीर सैनिकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

देहरादून- श्री पंचायती धर्मशाला एवं मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलवामा के अमर शहीदों को नमन श्रृद्धांजलि दी। राजपुर- श्री पंचायती धर्मशाला एवं मंदिर प्रबंध कारिणी समिति राजपुर देहरादून की आपात बैठक में देश के वीर सैनिकों को जिन्हें पाकिस्तान के आतंकवादियों ने धोखे से अकस्मात मौत की नींद में सुला दिया की शहादत पर आतंकियों पर आक्रोशित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री विजय कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में श्री नरेन्द्र अग्रवाल,श्रि रवि प्रकाश गुप्ता,श्री भारत भूषण गर्ग,श्री श्रवण अग्रवाल,श्री योगेश अग्रवाल तथा श्री अजय गोयल ने इस ह्रदय विदारक घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए अमर वीर शहीद सैनिकों के शौर्य की सराहना की और दुश्मन देश पाकिस्तान की कायरता पूर्ण हरकतों की कड़े स्वर में भर्त्सना की। अन्त में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रस्ताव पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।