कृषि क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय सम्मान,एनयूजे ने दी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को बधाई

देहरादून–उत्तराखंड को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह जी ने उत्तराखंड के कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी। उत्तराखंड कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी को लिखे पत्र में केन्द्रीय कृषि मंत्री जी ने कहा हैं कि मुझे हर्ष हो रहा है कि उत्तराखंड को वर्ष के लिए कुल खाधान उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रशंसा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों को बधाई देता हूं कि उन्होंने राज्य के किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास किया। जिससे आपका राज्य इस उपलब्धि को प्राप्त कर सका है। इस पुरस्कार में 1 करोड़ रूपये की नकद धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार फरवरी-मार्च 2019 में दिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि उन्नति मेले में दिये जाने का प्रस्ताव है । जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक उत्पादों की पहचान बनाने के लिए उत्तराखंड को देश में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। बंगलुरू में आयोजित आर्गेनिक इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने पुरस्कार हासिल किया था। एनयूजे के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म दत्त शर्मा इस शानदार उपलब्धि पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।