टीएचडीसी लिमिटेड ने सीएसआर योजना के तहत एम्स श्रषिकेश को एम्बुलेंस सौपी

देहरादून / ऋषिकेश- ( विकास कुमार द्वारा) -टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यो के अंतर्गत “अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान” ऋषिकेश (एम्स)को प्रदत्त एम्बुलेन्स को टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डी.वी.सिंह एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकान्त द्वारा संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. रविकान्त द्वारा इस नेक कार्य हेतु टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, श्री डी.वी. सिंह को धन्यवाद दिया गया एवं टिहरी परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सा सम्बन्धी यथा सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के निदेशक (तकनीकी) एच.एल. अरोड़ा निदेशक (कार्मिक) श्विजय गोयल, अधिशासी निदेशक (सा. एवं पर्या.) एच.एल. भारज, महाप्रबन्धक (सा. एवं पर्या.) शैलेन्द्र सिंह, मुख्‍य वित्‍त अधिकारी , जे. बेहरा व डा. विभा चैधरी, एम्स संस्थान के डा. ब्रह्म प्रकाश, डा. सुरेखा किशोर, डा. सुबोध, डा. सन्तोष आदि उपस्थित थे। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ्डी.वी. सिंह द्वारा अवगत करवाया गया कि उक्त एम्बुलेन्स आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, एवं उक्त पर कुल रूपये 15.66 लाख का व्यय आया है। उक्त एम्बुलेन्स जन मानस को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायक होगी।
डी.वी. सिंह द्वारा यह भी अवगत करवाया कि टीएचडीसीआईएल द्वारा ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण/संचालन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व संबन्धी कार्यकलाप भी किए जा रहे हैं जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य संबन्धी कार्यो को विशेष रूप से सम्पादित किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के साथ दो एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किए गए है। जिनके अन्तर्गत ऋषिकेश एवं टिहरी जिले में समय-समय पर बहुविशेष चिकित्सा शिविर संचालित किऐ जाएंगें। अभी तक 02 बहु-विशेषता चिकित्सा शिविर टिहरी जिले में लगाए जा चुके है। टीएचडीसीआईएल भागीरथी पुरम्, टिहरी में प्रतिनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों, सेवा-टीएचडीसी और निर्मल नेत्र चिकित्सालय, रोटरी इटंरनेशलन के सयुक्‍त प्रयासों से भी समय-समय पर टिहरी जिले के दूरस्थ स्थानों पर चिकित्सा शिविर संचालित किये जा रहे है।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अन्तर्गत ही टिहरी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के आशय से स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड सरकार के समन्वय से 20 टेलीमेडिसन सेन्टर स्थापित किए जा चुके हैं एवं अन्य 20 टेलीमेडिसन सेन्टरों की स्थापना गतिमान है। टीएचडीसीआईएल द्वारा टिहरी जिले के दूरस्थ दीनगांव में एलोपैथिक डिस्पेन्सरी का संचालन किया जा रहा हैं जिससे कि आस-पास के लगभग 40 गांव लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही टिहरी जिले में चार स्थानों एवं ऋषिकेश में एक स्थान पर निःशुल्क होम्योपैथिक औषधालय का संचालन भी किया जा रहा है। टीएचडीसीआईएल द्वारा जनमानस हेतु उपलब्ध करवायी जा रही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में 2009 से अभी तक 7 लाख से अधिक ओ0पी0डी0 दर्ज हो चुकीं है, जो कि बहुत ही हर्ष और संतुष्टि की बात है।त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।