विद्युत कनेक्शन से वंचित परिवारों को जागरूक करने हेतु “सौभाग्य रथ” हुआ रवाना,हर घर तक बिजली पहुचाना हे लक्ष्य

रामगढ/नैनीताल (उत्तराखंड)– प्रधानमंत्री सहज बिजली घर-घर योजना सौभाग्य के अन्तर्गत नये संयोजन प्राप्त करने हेतु लोगो को जागरूक करने के उददेश्य से मंगलवार को रामगढ मे आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में सौभाग्य रथ को आयुक्त कुमायू श्री राजीव रौतेला, विधायक रामसिह कैडा एवं जिलाधिकारी विनोद कुमार सुुमन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 31 दिसम्बर तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे जाकर लोगो को जागरूक करेगा।
इस अवसर पर आयुक्त श्री रौतेला ने कहा कि सौभाग्य योजना गरीबो के हित मे एक अच्छी योजना है। उन्होने कहा कि यदि कोई परिवार विद्युतीकरण से वंचित है तो वह इस योजना का लाभ उठाते हुये विद्युत कनेक्शन ले सकता है।
अधीक्षण अभियन्ता विद्युत शेखर त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड मे 2 लाख 37 हजार अविद्युतीकृत घरों का 30 नवम्बर तक विद्युतीकरण किया जा चुका है। यदि कोई विद्युत कनैक्शन से पात्र व्यक्ति वंचित रह गया है तो वह उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन के टाॅल फ्री नम्बर 1912 पर सम्पर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।