सिविल जज सुश्री निहारिका मित्तल द्वारा किए गए दोतरफा संवाद से कामयाब रहा् विधिक जागरूकता शिविर, उपनिदेशक सूचना योगश मिश्रा ने बताया कर्म को जीवन का मूल मंत्र

हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड) – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरन सिह मोहन सिह इन्टर कालेज कुवरपुर गौलापार में आयोजित बहुद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का उद्घाटन प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सुश्री निहारिका मित्तल गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
श्रीमती निहारिका ने शिविर में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं एवं जन समूह से दो तरफा संवाद कायम कर सवाल पूछें, सही जवाब देने वाली छात्र एवं छात्राओं को उपहार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। दो तरफा संवाद के जरिये शिविर कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं, महिलाओं एवं युवा पीढी को नशे से अवमुक्त व बाल श्रम के प्रति जागरूक करना है ताकि भविष्य में कोई भी नशे से प्रताड़ित न हो सके। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कार्य कराना कानूनी जुर्म है, इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित करता है। बाल श्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में बाधक है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम की समस्या बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करती है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से मुक्ति एवं बाल शोषण की शिकायत चाईल्ड हैल्पलाइन नम्बर 1098 पर कर सकते हैं।
श्रीमती निहारिका ने कहा कि समाज में घटित युवा नशे में गिरफ्त होने की घटनाएं चिंतनीय विषय है। उन्होने कहा नशा मुक्ति के लिए कानून बनाए गये है। जानकारी के अभाव में युवा पीढी व समाज के लोग इस कानून का सहारा नही ले पाते है।
शिविर में उप निदेशक सूचना श्री योगेश मिश्रा ने कहा कि कर्म जीवन का सबसे बड़ा मूल मन्त्र है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में निरन्तर कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि बुराईयों का त्याग करें और अच्छाईयों को ग्रहण करें तथा निरन्तर अच्छे कर्म करते रहें।
शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा 36 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गयी तथा 16 व्यक्तियों की शुगर जांच की गई। श्रम विभाग द्वारा छात्रवृत्ती, बालिका विवाह अनुदान एवं श्रमिक पंजीकरण के 56 फार्म भरवाये गये। कृषि विभाग द्वारा 18 किसानों को अनुदान पर दवाई एवं औजार बेचे गये। राजस्व विभाग द्वारा जाति, स्थायी आदि प्रमाण पत्रों के 07 आवेदन पत्र के साथ ही 09 आधार कार्ड बनवाये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 4 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गयी एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बीपीएल के 16 फार्म भरवाये गये, समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा प्रमाण पत्र के 10, वृद्वा के 05 पारिवारिक लाभ के 04 फार्म भरवाये गये। इसके अलावा प्राधिकरण व सूचना विभाग द्वारा जन-उपयोगी पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में सूचना विभाग के पंजीकृत कुमाऊॅ सांस्कृतिक विकास समिति खुरपाताल द्वारा बाल नशे के खिलाफ अवमुक्त पर नाटक प्रस्तुत किया।
शिविर में प्रबन्धक पू0मो0इ0का0 नरेन्द्र सिह मेहरा, प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण प्रसाद,ग्राम प्रधान ललित प्रसाद, सदस्य स्थायी लोक अदालत हेमन्द राणा, अधिवक्ता राम सिह बसेडा, सहायक नगर आयुक्त बृजेन्द्र सिह चैहान, एसओ शांन्ति कुमार गंगवार, नीमा चमियाल, ब्योमा जैन, महेन्द्र सिह जोशी, एचएस मेहरा के अलावा बडी संख्या में स्कूल की छात्र, छात्रायें एवं गामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।